अंजुमन उपहार । कविकाव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम
गौरवग्रंथ
दोहे रचनाएँ भेजें नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन
हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

 


अनुभूति में डॉ आदित्य शुक्ल की कविताएँ—
जीवन यों ही बीत गया
तुम चंदा-सी शीतलता दो
सुख और दुख
यदि मिल जाएँ पंख उधार
लगता है कोई बोल रहा है
 

 

लगता है कोई बोल रहा है

सूने आँगन की दहलीज में, लगता है कोई बोल रहा है।
मेरे मन के विश्वासों को, लगता हो कोई तोल रहा है।

आशाओं की किरणों से, दीप जल रहा हौले-हौले,
घोर तिमिर में जीवन पथ पर, आज उजाला घोल रहा है।

द्वार पर ताले पड़े थे, दस्तक सुनने कान खड़े थे,
आज किवाड़ी इस आँगन की, लगता है कोई खोल रहा है।

श्रवण कभी कुछ सुनना चाहा, केवल हा-हा कार सुना,
आज अलि-सी सुमधुर तानें, कानों में कोई घोल रहा है।

वीराना कब से था उपवन, नीरस पड़ा रहा यह जीवन,
न जाने बीनू अब क्यों तेरा, मन मयूर-सा डोल रहा है।

16 जनवरी 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। कविकाव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे रचनाएँ भेजें
नई हवा
पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।