अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में गौतम जोशी की रचनाएँ

अलग मंज़िलें
खेल आया हूँ
बचपन
बस तुझे चाहती हूँ
मलाल करते हैं
सरकारी

 

बचपन

धूप मुझको छूती नहीं
बारिश मुझको भिगोती नहीं
ठंड में मुझको सिहरन नहीं
पतझड़ से मेरी अनबन नहीं
मैं बचपन हूँ, मैं बचपन हूँ, मैं बचपन हूँ।

हर कदम मेरा मुस्कुराहट है
छोटी-छोटी-सी मेरी चाहत है
एक अँगड़ाई से दर्द गुज़रता है
मेरी आँखों में ख़्वाब ठहरता है
मैं बचपन हूँ, मैं बचपन हूँ, मैं बचपन हूँ।

पतंगें नहीं, ये मेरी जान है
भँवरा नहीं, ये मेरा अरमान है
धूल में सनी दोपहर होती है
मेरे चाँद की भी चोरी होती है
मैं बचपन हूँ, मैं बचपन हूँ, मैं बचपन हूँ।

हर ताल पर थिरकना आता है
कीचड़ से कपड़े भिगोना आता है
यारों की जुदाई पर रोना आता है
मैं ही हूँ, जिसे जीना आता है
मैं बचपन हूँ, मैं बचपन हूँ, मैं बचपन हूँ।

9 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।