अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में गौतम जोशी की रचनाएँ

अलग मंज़िलें
खेल आया हूँ
बचपन
बस तुझे चाहती हूँ
मलाल करते हैं
सरकारी

 

बस तुझे चाहती हूँ

कहना, सुनना और फिर से चहकना चाहती हूँ
मेरा वजूद तू है, तुझको फिर ढूँढ़ना चाहती हूँ

कितनी गहराई थी उन मासूम आँखों में
बस, फिर उस एक नज़र की होना चाहती हूँ

उसकी हर एक रात का सपना थी मैं
फिर उन्हीं रातों मैं खोना चाहती हूँ

अपने न होने का भी गुमां था मुझको
बस, उसी एक वजूद को पाना चाहती हूँ

जिसकी साँसों में घुलकर ताबीर हो जाती थी
उन धड़कनों में फिर से बसना चाहती हूँ

मुझ जैसा वो है और उस जैसी मैं
बस, उसी के असर में जीना चाहती हूँ

9 जून 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।