अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में सुनीता शानू की रचनाएँ-

नई रचनाएँ-
तो फिर प्यार कहाँ है
विचारों की शृंखला

कविताओं में-
दर्द का रिश्ता
पतंग की डोर
मेरी माँ
ऐ दोस्त

 

तो फिर प्यार कहाँ है?

बहुत खुश थी वह
कि सब कितना प्यार करते है
कितना ख़याल रखते है
उसका
बाबूजी का चश्मा
जो अक्सर रख कर भूल जाते थे
या फिर उनकी कलम
सभी का ख़याल रखती थी
वो
पति को संभालना
सर दबाना, पैर दबाना
चाहे सारा दिन की कशमकश से थक गई हो
मगर
कभी मन भारी नहीं लगता था
बच्चों का प्यार तो भरपूर था
जैसे की भरा समुंदर
जेब खर्ची बच्चे माँ से पाते थे
हर ग़लती पर
माँ का आँचल बचाता था
उन्हें
वह पेड़ की छाल ही नज़र आती थी
जैसे की पेड़ कटने से पहले
हर मुसीबत
छाल को ही सहनी पड़ती है
मगर आज बरसों बाद
यह भरम भी टूट गया
जब
एक लंबी बिमारी ने
अपना जामा पहना दिया
और वह टूट कर बिखर गई
चारपाई पर
कुछ दिन लगा
कि सभी कितना प्यार करते है
मगर एक दिन
शीशे-सा मन टूट गया
आज वो समझी
यह प्यार नहीं था
वह सबकी ज़रूरत थी
हाँ शायद
इंसान की कीमत
उसके बस काम से है
और फ़िर
उसने जाना...
बेकार, बेरोज़गार, बीमार, लाचार इंसान
किसी काम का नहीं
तो फिर प्यार कहाँ है?

मगर लगता है
मन के किसी कोने में
प्यार अभी बाकी है
क्या घर के नौकर-सी बदतर है
औरत की ज़िंदगी
क्या उसे परेशान देख कर
घर की आँखें रोती नही
हाँ सबकुछ था पास
मगर विश्वास कहीं खो-सा गया था
कुछ न कर पाने पर
जब निराशा हावी हो जाती है
इंसान की समझ पर
पर्दा गिर जाता है
और
उसके लिए परेशान आँखे
शायद
उसे अहसास दिलाती रहती है
कि आज
जब कोई तुझे पुकारता नही
तो लगता है प्यार नही
और वह पूछती है खुद से

तो फिर प्यार कहाँ है

७ जनवरी २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।