उत्सव नव वर्ष का
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१९. १२. २०१५

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
कुण्डलिया । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला । रचनाकारों से

आया है नया साल

 

111

आया है नया साल

नया साल नदियों पर, नया साल तालों पर
नया साल झरनों पर, नया साल झीलों पर
कलरव है नया साल
कलकल है नया साल

नया साल खेतों पर नया साल रेतों पर
नया साल सूखों पर नया साल फसलों पर
सँवरा है नया साल
निखरा है नया साल

नया साल खच्चरों पर खपरैलों छप्परों पर
नया साल टीनों पर नया साल पक्कों पर
छाया है नया साल
आया है नया साल

जो भी सुख जिसका है बिन माँगे मिल जाए
जीवन-पथ में आए जो बाधा टल जाए
सबके हित कुछ निश्चित
लाया है नया साल

- अश्विनी कुमार विष्णु
उत्सव नव वर्ष का

गीतों में-

bullet

अश्विनीकुमार विष्णु

bullet

आकुल

bullet

पद्मा मिश्रा

अंजुमन में-

bullet

कल्पना रामानी

दोहों में-

bullet

रघुविन्द्र यादव

१५ दिसंबर से १४ जनवरी तक
नव वर्ष का उत्सव मनाएँगे
हर रोज नव वर्ष की
एक नयी रचना के साथ
यहाँ आएँगे।

पाठकों का स्वागत है रोज यहाँ आएँ
रचना को पढ़ें और अपनी प्रतिक्रिया को नीचे दिये बक्से में दर्ज कर जाएँ

नवल हर्ष नवल वर्ष कविता में गाना है
सूचित हो कवियों को
उत्सव में आना है
देर नहीं करना है
अपनी रचनाओं को ऊपर दिये पते पर
ईमेल कर देना है
या फिर करवाना है
- टीम अनुभूति

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

Google
Loading
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी