प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१०. ९. २०१२

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति
भक्ति सागर हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला

गूँजें स्वर हिंदी के

 

कोटि कोटि जन के मुख से
गूँजें स्वर हिन्दी के
विश्व फलक पर अमिट बनें
हस्ताक्षर हिन्दी के
1
जन जन
हाथ बढ़ाए आगे
हिन्दी का हक, हक से माँगे
हिन्दी की जय घर घर छाए
जुबां जुबां को हिन्दी भाए
विजय पताका पर लिख दें
स्वर्णाक्षर हिन्दी के
1
हिन्दी सुगम
सुरों की वाणी
सुखदाई है जन कल्याणी
रस, समास, छंदों की सरिता
भाव अलंकृत सार गर्भिता
शिलालेख स्थापित कर दें,
लिखकर हिन्दी के
1
हिन्दी का
इतिहास पुराना
सकल विश्व ने भी यह माना
शब्द शब्द में छिपा हुआ है
संस्कृति का अनमोल खज़ाना
पुनः काव्य के ग्रंथ बनाएँ
रचकर हिन्दी के
1
रानी है,
यह राज करेगी
भारत माँ का ताज बनेगी
निर्झरिणी, साहित्य स्रोत की
प्रगति मार्ग की ओर बहेगी
सादर नमन करें चरणों में
झुककर हिन्दी के

--कल्पना रामानी

इस सप्ताह
हिंदी दिवस के अवसर पर

गीतों में-

bullet

कल्पना रामानी

bullet

आचार्य संजीव सलिल

bullet

आभा खरे

bullet

किशोर पारीख

bullet

परमेश्वर फुँकवाल

bullet

पीयूष पराशर

bullet

राजेश राज

bullet

रामशंकर वर्मा

bullet

रामेशचंद्र शर्मा आरसी

bullet

शरद तैलंग

bullet

शशि पाधा

छंदमुक्त में-

bullet

अमर सिंह रमण

bullet

ज्योति खरे

bullet

नूतन व्यास

bullet

पूर्णिमा वत्स

bullet

सरस्वती माथुर

दोहों में-

bullet

ज्योत्सना शर्मा

bullet

सुबोध श्रीवास्तव

bullet

डॉ. महेन्द्र प्रताप पाण्डेय 'नंद'

bullet

कुंडलिया में-

bullet

कल्पना रामानी

bullet

काका हाथरसी

bullet

त्रिलोक सिंह ठकुरेल

bullet

अंजुमन में-

bullet

कृष्ण कुमार तिवारी किशन

bullet

सीमा अग्रवाल

छोटी कविताओं में-

bullet

अर्चना ठाकुर

bullet

मीरा ठाकुर

घनाक्षरी में-

bullet

राजेन्द्र स्वर्णकार

bullet

शैलजा सक्सेना

अन्य पुराने अंक

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग : दीपिका जोशी

 
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०