पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१. ३. २०२१     

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलन अभिव्यक्ति
कुण्डलिया हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला रचनाकारों से

एक गुझिया और लो

 

 

एक गुझिया और लो
माधुर्य के विश्वास में

रंग रोगन गीत नारे
कौन अब इनको विचारे
दीन दुनिया दर्द सारे
वो रहेंगे साथ प्यारे
पर्व फिर भी साध लो
आनंद के अहसास में
एक गुझिया बेल लो
मिलकर सहज परिहास में

शोर, शौकत औ चढ़ावा
संस्कारों का दिखावा
झूठ का सौ बार दावा
हर समय नूतन छलावा
छोड़कर पीछे, चलो
उत्साह के आवास में
एक गुझिया गोंठ लो
फिर शिल्प के अभ्यास में

सब दिखावे दूर कर दो
प्रेम से हर दिशा भर दो
मुश्किलों को कठिन डर दो
लक्ष्य को आँखों में घर दो
भूलकर सब कुछ हँसो
बहते हुए मधुमास में
एक गुझिया मुझे भी दो
दूर इस प्रवास में

- पूर्णिमा वर्मन

इस माह
होली के अवसर पर गुझियों के साथ

गीतों में-

bullet

अनिल कुमार मिश्र

bullet

आभा सक्सेना दूनवी

bullet

उमाप्रसाद लोधी

bullet

ऋताशेखर मधु

bullet

ओमप्रकाश नौटियाल

bullet

पंकज परिमल

bullet

पूर्णिमा वर्मन

bullet

भावना तिवारी

bullet

योगेन्द्र वर्मा व्योम

bullet

रचना उनियाल

bullet

रामेश्वर प्रसाद सारस्वत

bullet

रूपचंद्र शास्त्री मयंक

bullet

विश्वम्भर शुक्ल

bullet

शीला पांडे

bullet

शैलेश गुप्त वीर

bullet

हरिहर झा

छंदों में-

bullet

आभा खरे

bullet

कुंतल श्रीवास्तव

bullet

ज्योतिर्मयी पंत

bullet

बसंत कुमार शर्मा

bullet

परमजीत कौर रीत

bullet

मंजु गुप्ता

bullet

रामसनेहीलाल शर्मा यायावर

bullet

शैलेन्द्र शर्मा

bullet

सुबोध श्रीवास्तव

अंजुमन में-

bullet

अमित खरे

bullet

आकुल

bullet

मंजु सक्सेना

bullet

रमा प्रवीर वर्मा

bullet

रामअवध विश्वकर्मा

bullet

शरद तैलंग

छंदमुक्त में-

bullet

मंजुल भटनागर

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलन हाइकु
अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
Google
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन