अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में अविनाश वाचस्पति की रचनाएँ-

नई रचनाएँ
सड़क पर भागमभाग
पगडंडी की धार
मौसम से परेशान सब
आवाज आवाज है

कविताओं में
आराम
गरमी का दवा
जीना
पलक
पानी रे पानी
मज़ा
मैं अगर लीडर बनूँ तो
शहर में हैं सभी अंधे
साथ तुम्हारा कितना प्यारा

 

 

आराम

इस बार छत से
छलांग लगाकर आत्महत्या
नहीं, बिल्कुल नहीं।

पिछली बार की थी कोशिश
पर बच गया
सिर भी नहीं फटा
सिर्फ़ पैर और हाथ की
एक-एक हड्डी टूटी थी
हाथ की को सत्तानवे दिन
पैर की को छह महीने लगे थे बनने में।

लेकिन छह महीने में भी
मैं दोबारा वो नहीं बन पाया
जो आत्महत्या करते वक्त
अनायास हो गया था।

सोच रहा हूँ
इस बार विषपान ही कर लूँ
पर मुझमें सुकरात जैसी हिम्मत कहाँ?
वैसे भी आला दरजे का डरपोक हूँ
इसीलिए तो अपनी हत्या करने की
असफल कोशिश करता हूँ

डरता हूँ
बच गया, पकड़ा गया
सबूत मिल गया
तो कहीं फाँसी न हो जाए?

अब सोचता हूँ कि किसी
ट्रेन, बस, ट्रक के आगे
कूद पड़ूँ
एक आश्चर्य की तरह
और कुचला जाऊँ

पर भरोसा नहीं है
उन पर भी
कहीं उनके ब्रेक काम न आ जाएँ
या छत से कूद कर मरने की
कोशिश करने की माफ़िक
एकाध हड्डी से महरूम हो जाऊँ
फिर बच जाऊँ मैं।

इस बार चाहे देर से मरूँगा
पर दो चार हडि्डयाँ तुड़ाकर
सब्र नहीं करूँगा
हडि्डयाँ तुड़ाकर जीने से तो
ऐसे ही जीना क्या बुरा है
बस इस जीने पर चढ़ना ही तो मना है।

ऐसे ही जीना है अब
हडि्डयाँ तुड़ाकर जीने से
साबुत हडि्डयों में आराम है।

आराम है!
इसी आराम की ख़ातिर
चाह रहा था मरना
वो तो बिना मरे ही
गया है मिल
आत्महत्या का
नैक्स्ट सेशन कैंसिल।

9 जुलाई 2007

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter