अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में अनिल प्रभा कुमार की रचनाएँ—

नई कविता—
अच्छा हुआ

कविताओं में—
आभार

उम्मीद
जवाब
दूरी

धूप
विमान

  उम्मीद

मोह की डोर से बँधी
उम्मीद की पतंग अंधी
दौड़ती है दूर-दूर तक,
अज्ञान का मांझा
कामनाओं की हवा
कुछ लोभ के झटके
उड़ती है दूर-दूर तक।

खुला आकाश
परिंदों का साथ
एक और गर्व का झटका
बस यह काटा, वह काटा।

फिर पता नहीं कब
घुस-पैठ कर बैठी,
जीवन की शाम।
एकाकी, थकी-हारी,
सब सुनसान।

ज़रा-सा यथार्थ का पानी
उम्मीद भीगी
डोर उलझी,
सह न पाई।
कट कर. बिलख कर
यों गिरी, बेरंग पतंग,
सब धराशायी।

24 जुलाई 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।