अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में देवी नागरानी की रचनाएँ

नई ग़ज़लों में-
गिरा हूँ मुँह के बल
दिल से दिल तक
बादे बहार आई
सदा धूप में
सीप में मोती

अंजुमन में-
आँधियों के पर
क्या कशिश है
खुशी की हदों के पार
डर
दीवार-ओ-दर
बढ़ रही है आजकल
मेरे वतन की ख़ुशबू
रो दिए

शोर दिल में

कविताओं में-
भारत देश महान

 

  बढ़ रही है आजकल

बढ़ रही है चोंचलों की आजकल गुस्ताखियाँ
लोरियां रोकर सुनातीं खाली पन को दादियाँ.

दिन दहाड़े छीन लेता है समय आज़ादियाँ
कर रही हैं हुकुमरानी आज कल दुश्वारियाँ.

रक्स करती हैँ अंधेरों में बसी बरबादियाँ
रोशनी में भी दिखाई देती है तारीकियाँ.

क्या हुआ क्यों डर रहे हैं आजकल के ये बुज़ुर्ग
इनकी आंखों की हुईं गुल क्या सभी ताबानियाँ.

उनकी चीखें गूंजती हैं वादियों में इस तरह
अनकही कुछ दास्तांने कह रही हों वादियाँ.

सोच पर ताले लगे है, होंट भी सिल से गए
अब तबाही की है ‘देवी’ बोलती रानाइयाँ.

24 नवंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है