अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में देवी नागरानी की रचनाएँ

नई ग़ज़लों में-
क्या कशिश है

खुशी की हदों के पार
बढ़ रही है आजकल
शोर दिल में

अंजुमन में-
आँधियों के पर
डर
दीवार-ओ-दर
मेरे वतन की ख़ुशबू
रो दिए

कविताओं में-
भारत देश महान

 

 

रो दिए

देखकर मौसमों के असर रो दिए
सब परिंदे थे बे-बालों-पर रो दिए।

बंद हमको मिले दर-दरीचे सभी
हमको कुछ भी न आया नज़र रो दिए.

काम आए न जब इस ज़माने के कुछ
देखकर हम तो अपने हुनर रो दिए।

काँच का जिस्म लेकर चले तो मगर
देखकर पत्थरों का नगर रो दिए।

हम भी महफ़िल में बैठे थे उम्मीद से
उसने डाली न हम पर नज़र रो दिए.

फ़ासलों ने हमें दूर-सा कर दिया
अजनबी-सी हुई वो डगर रो दिए।

24 अगस्त 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।