अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में इला प्रसाद की कविताएँ—

नई रचनाओं में-
रिक्ति
ठंड
संदेश

कविताओं में-
तलाश
अंतर
दीमक
बाकी कुछ
मूल्य
रास्ते
यात्रा
विश्वास
सूरज

संकलन में-
मौसम–मौसम- कल रात
रोज़ बदलता मौसम

रिक्ति

हर रोज़ रात को
जब रौशनी का गोल घेरा
मेरी किताब को छू रहा होता है
और बाकी शहर
सो रहा होता है
मुझे तुम्हारी याद आती है।

क्योंकि यह पहले भी हुआ है
कि सोते हुए शहर
और जागती हुई रोशनियों के बीच
हमने विराट को समेटने की कोशिश की है
नामालूम-सी।

तब यह सहज संभव लगता था
संबंधों के साए को समेटना..., फ़ैलाना
यह हमारे दायरे में आता था।
अब तुम उस दायरे से बाहर हो
मैं यहाँ बैठी-
सन्नाटे की आहटे सुनती हूँ
निःशब्द!
सोचती हूँ
क्यों इससे बेहतर कुछ नहीं हुआ?
संबंधों का साझा
हमसे नहीं सधा।
या यही सबसे बेहतर था?
बाकी सब इससे कमतर था!
यह रिक्ति अपेक्षाओं से परे है
शायद इसीलिए
अर्थहीनता की सीमा तक
जाने से बरी है।

16 फरवरी 2007 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।