अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में मृदुला जैन की रचनाएँ—

चाह एक
दृष्टि
बिखरती आस्था
लम्हा-लम्हा ज़िंदगी
भारत माता के प्रति
सपने

 

बिखरती आस्था

आँसू जज़्ब होते नहीं अब इन आँखों में बह जाते हैं।
आह रुकती ही नहीं इन होंठों से निकल जाती है
तीर्थयात्रा पर जाती हुई एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई
पढ़कर माथा झुकता ही नहीं इन तीर्थों पर उठ जाता है।

मंदिर के प्रांगण में सैकड़ों लोग
आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गए
सुनकर आस्था टिकती ही नहीं इन मंदिरों पर बिखर जाती है
चीखती हूँ चिल्लाती हूँ भगवान तू नहीं है
कहीं नहीं है
होता तो ये ना होता।
भीतर से एक धीमी आवाज़ आती है
मैं हूँ मैं हूँ ना
तेरे हृदय के निश्छल प्रेम में करुणा में और सत्य में
प्रगट होने दे मुझे मेरे भव्य रूप में।

09 फरवरी 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।