अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में मृदुला जैन की रचनाएँ—

चाह एक
दृष्टि
बिखरती आस्था
लम्हा-लम्हा ज़िंदगी
भारत माता के प्रति
सपने

 

दृष्टि

सखी ये आँखें अब
न रूप देखती हैं
न रंग देखती हैं
न आदमी ही देखती हैं
आदमी के भीतर
वह आदमी देखती हैं
जो चलता है
अपनी ही मतवाली चाल पर
गाता है जीवन की
मधुर ताल पर
रोता है तो बस
दुखियों के हाल पर।
और सखी ये आँखें अब
न धाम देखती हैं
न काम देखती हैं
न नाम ही देखती हैं
नाम के भीतर

उस चैतन्य परमात्म को देखती हैं
जो महकता है जीवन के हरेक द्वार पर
चहकता है मानव के हरेक श्रृंगार पर
विहंसता है बालक की मधुर मुस्कान पर

09 फरवरी 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।