अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में तसलीम अहमद की रचनाएँ-

नई रचनाएँ-
अंतर
एस्केलेटर
फ़ोन
शौहर बीवी

मुक्त छंद में-
परिचय
ज़िंदगी
मेरा गाँव
शादी
जीवन साथी

 

एस्केलेटर

माँ जब व्यस्त थी काम में
दादी ने झुलाया झूलना।
नन्हीं गुड़िया ने रखा
दरवाज़े से बाहर कदम
दादी की उँगली पकड़कर।
कब आई उसे नींद
दादी की लोरी सुने बिन।
जाडे की लंबी रातें और
दादी की नरम-नरम कहानियाँ।
छोटी-छोटी ज़िद और
दादी की अठन्नी के साथ प्यारी-सी डांट।
एक दिन,
निकली घर से बाहर
देखी दुनिया
रंगीन, खुशनुमा, हज़ार रंग
बढ़ गई आगे...।
आज पाँच साल की गुड़िया
अपना फर्ज़ निभा रही है,
मॉल में दादी को एस्केलेटर पर चढ़ना सिखा रही है,
ना,
तीन पीढ़ियों के बीच की दूरी मिटा रही है।

६ अक्तूबर २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है