प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१३. ८. २०१२

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
भक्ति सागर । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

ऐसा हिंदुस्तान बनाएँ

 

उगे न जहाँ घृणा की फसलें
मन-मन स्नेह सिंधु लहराएँ
ऐसा हिंदुस्तान बनाएँ
1
जहाँ तृप्त आयत कुरान की हँस कर वेद मंत्र दुहराएँ
आसन पर बैठा गिरिजाघर गुरुवाणी के सबद सुनाएँ
'धम्मं शरणं गच्छामि' से गली-गली गुंजित हो जाएँ
ऐसा हिंदुस्तान बनाएँ
1
वन में जहाँ वसंत विचरता, आम्रकुंज में हँसती होली
हर आँगन में दीवाली हो, चौराहों पर हँसी ठिठोली
दर्द अवांछित अभ्यागत हो, निष्कासित हों सब पीड़ाएँ
ऐसा हिंदुस्तान बनाएँ
1
रक्षित हों राधायें अपने कान्हा के सशक्त हाथों में
दृष्टि दशानन उठे सिया पर प्रलंयकर जागे माथों में
अभिनंदित साधना उमा की पूजित हों घर-घर ललनायें
ऐसा हिंदुस्तान बनाएँ
1
आँगन-आँगन ठुमक-ठुमक कर नाचे ताली बजा कन्हैया
चाँदी-सी चमके यमुना रज रचे रास हो ताता थैया
पनघट पर हँसती गोपी के गालों पर गड्ढे पड़ जाएँ
ऐसा हिंदुस्तान बनाएँ
1
किसी आँख में आँसू आए सबका मन गीला हो जाए
अगर पड़ोसी भूखा हो तो मुझसे भोजन किया न जाए
ईद, दीवाली, बैसाखी पर सब मिल-जुल कर मंगल गाएँ
ऐसा हिंदुस्तान बनाएँ
1
हर विंध्याचल झुककर छोटी चट्टानों को गले लगाए
छोटी से छोटी सरिता को सागर की छाती दुलराए
हर घर नंदनवन हो जाए हँसे फूल कलियाँ मुस्काएँ
ऐसा हिंदुस्तान बनाएँ
1
'एक माटी के सब भांडे हैं' कबिरा सबको भेद बताए
ब्रज की महिमा को गा-गा कर कोई कवि रसखान सुनाए
एक अकाल पुरुष के सच का नानक सबको भेद बताएँ
ऐसा हिंदुस्तान बनाएँ
1
--रामसनेहीलाल शर्मा यायावर

इस सप्ताह
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

गीतों में-

bullet

रामसनेहीलाल शर्मा यायावर

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

कल्पना रामानी

bullet

किशोर पारीख

bullet

गिरिराजशरण अग्रवाल

bullet

डॉ. जगदीश व्योम

bullet

जयकृष्ण राय 'तुषार'

bullet

परमानंद जाडिया

bullet

पूर्णिमा वर्मन

bullet

डॉ. महेश दिवाकर

bullet

राकेश खंडेलवाल

bullet

रोहित रुसिया

bullet

वीरेश कुमार अरोरा

bullet

शशि पाधा

bullet

श्रीकांत मिश्र 'कान्त'

अंजुमन में-

bullet

कुंवर प्रताप चन्द्र 'आजाद'

bullet

दिगंबर नासवा

bullet

सतपाल ख्याल

bullet

सुवर्णा दीक्षित

bullet

अम्बरीश श्रीवास्तव

bullet

धर्मेन्द्र कुमार सिंह

दोहों में-

bullet

ज्योत्सना शर्मा

bullet

ज्योतिर्मयी पंत

bullet

सुबोध श्रीवास्तव

छंदमुक्त में-

bullet

ब्रजेश कुमार शुक्ल

bullet

सरस्वती माथुर

bullet

संजय सिंह 'भारतीय'

घनाक्षरी में-

bullet

मेघश्याम मेघ

bullet

अंबरीष श्रीवास्तव

छोटी कविताओं में-

bullet

विश्वंभर शुक्ल

bullet

त्रिलोक सिंह ठकुरेला

रक्षक फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित
देशभक्ति काव्य प्रतियोगिता
"गौरवगाथा २०१२" में भाग लें।
अधिक जानकारी - गौरवगाथा फ़ेसबुक पर

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग : दीपिका जोशी

 
 
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०