अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में सुशील जैन की
रचनाएँ -

नई रचनाओं में-
अर्ध शतक
कर्फ्यू
कहानियाँ

चिड़िया
प्रशिक्षण

छंदमुक्त में-
एक शहर की दास्तान
इस निर्मम समय में
उड़ान
क्या कहूँगा में
दो छोटी कविताएँ
पेड़
प्रश्न-क्षण

सेतुबंध

 

प्रशिक्षण

किचेन के स्लेब पर
सजी थी
सारी सामग्री।
तमाम चीजों के तो नाम भी
विदेशी से लगते थे।

एक लोकप्रिय टीवी चैनेल
के कार्यक्रम में
मशहूर शेफ ने
बताई विधि
लज़ीज़ व्यंजन बनाने की।
उसने अपने हाथों बनाया
सबने खाया, और कहा लाज़बाब!

एक दुसरे चैनेल पर
एक कला-निर्देशक ने
सुई-धागा, बटन, माचिस
गोंद,टेप, ऊन
रंग-बिरंगी कतरनें
कागज और कपडे की
और भी तमाम कबाड़
मंगाया।
टीवी पर देख इस दूसरे ने
यह सुन्दर सा
'शो-पीस' बनाया
जिसने देखा कहा
वाह!

यह तीसरा
बैठा है
असमंजस में
एक कैनवस और
ढेर सारे रंग-ब्रश लिए
उसे उकेरना है
कैनवस पर
अपने जीवन का चित्र।
बड़ी उम्मीद से
दौड़ रही हैं
उंगलियाँ उसकी
रिमोट पर।

२७ अगस्त २०१२

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter