अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में बिंदु भट्ट की रचनाएँ

नई रचनाएँ
अकस्मात
चित्र
तीन छोटी कविताएँ- दिशा मौत हृदय-दर्पण
समर्पित
 

कविताओं में
खुद को परखना
जीना टुकड़े टुकड़
दो छोटी कविताएँ

भोले चेहरे
मैं
वसंत
शब्द

दिशा

सुबह को शाम पचा गई
धूप को छाँह निगल गई
देह को उम्र बदल गई
हम थे कि
एक ही वृक्ष तले बैठे रहे
भूल गए कि
सूरज भी दिशा बदल चुका है।

मौत

ज़िंदगी का तेजपुँज यह
तुम्हारे सामने
एकाएक
कितना तीव्र, कितना केंद्रित हो जाता है
ऐ मौत।
और फिर
उसी क्षण में
सुख-दुःख का हर भाव
कैसा स्थिराव पा लेता है
तुमसे ऎ मौत।

हृदय दर्पण

सदियाँ बीत गईं
पर अब तक तुम समझ न पाए
तुम क्या हो।
यह कह कर कि तुमने समझा है
तुमने स्वयं को छला है
जैसे दर्पण में तुम्हारा प्रतिबिंब तुम्हें छलता है।
पूछती हूँ
क्यों नहीं किया आविष्कार अब तक
हृदय दर्पण का?

२१ जनवरी २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।