अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में रजनी भार्गव की रचनाएँ —

अनसुनी आवाज़
गरमी की एक दोपहर
घर
धूप
प्रतीक्षा
बसंत
मेरी कहानी
मौन प्रतीक
लहरों का गाँव
सीमित दायरे

 

धूप

जाड़े की दुपहर में
सीली दीवारों से सटी है धूप,
सायों से अठखेलियाँ कर रही
बच्चों के हाथ से मैली हो गई है धूप,
विभिन्न आकारों में कैद हुई
छोटी-छोटी उँगलियों से झाँकती है धूप,
कच्ची, गीली माटी में झोपड़ी पर पैबंद लगाती
ज़मीन पर मखमली कंबल बन जाती है धूप,
खिड़की से छन-छन के आती
ठिठुरे हाथों को अलाव का ताप दे जाती है धूप,
आसमान से बिखरती, ज़िंदगी की नौटंकी में
कभी राजा कभी रंक बनी है धूप,
सुख-दुख की परिभाषा में
मौन अभिव्यक्ति बनी है धूप,
सुबह को हौले से आती है
रात सब बटोर कर, चली जाती है ये धूप।

24 सितंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।