अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में प्रो. 'आदेश' हरिशंकर
की रचनाएँ-

कविताएँ-
अमल भक्ति दो माता
आया मधुमास
एक दीप
चन्दन वन
जीवन
जीवन और भावना

धरती कहे पुकार के
नया उजाला देगी हिन्दी
प्रश्न
मृत्यु
रश्मि जगी
लौट चलो घर
वन में दीपावली
विहान हुआ
संपूर्ण
सरस्वती वंदना

संकलन में-
ज्योतिपर्व  - दीपक जलता
          - मधुर दीपक
          - मत हो हताश
मेरा भारत  - मातृभूमि जय हे
जग का मेला -चंदामामा रे
नया साल   -
शुभ हो नूतन वर्

 

अमल भक्ति दो माता!

अपनी अमल भक्ति दो माता!
सिंधु-सुते! जननी, जगत्राता।।


मन को दग्ध न करे वासना,
अंतर-दंश न करे कामना,
रूप-रंग-रति-काम न मोहे,
विषयों से विरक्ति दो माता।।


रोग न तन में भरे विवशता,
भोग न दुर्बल कर दें क्षमता,
स्वस्थ रहे तन, स्वस्थ रहे मन,
अक्षय प्राण-शक्ति दो माता।।


सता न पाए क्षुधा-पिपासा,
टूटे कभी न स्नेह, न आशा,
सुख-समृद्धि-सम्मान मिले पर,
सच्ची अनासक्ति दो माता।।


असत अविद्या की अंधियारी,
कर न सके जीवन को भारी,
दूर रह सकूँ पाप-पंक से,
ऐसी सदा युक्ति दो माता।।


बहुत हो चुका अभिनय जननी!
काटो अब भव - भय की रजनी,
निर्मल ज्योति दिखा सद पथ पर,
पीड़ा से विमुक्ति दो माता।।


जन्म-मृत्यु के बंधन छूटें,
हरें न मन आकर्षण झूठे,
जगें भाव "आदेश" अनूठे,
अब तो पूर्ण मुक्ति दो माता।।

(देशांतर नामक काव्य-संग्रह से)

२४ अक्तूबर २००६

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics