अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में अरविंद चौहान की रचनाएँ

नई रचनाएँ
गुलमोहर हाइकु

कविताओं में
ओ मेरी प्यारी वादी
याद आते हैं वे खेत और खलिहान
यों मिली खुशी
शाहजहाँ को फिर न लेना पड़े जन्म

  गुलमोहर हाइकु

गर्मी बेहाल
गुलमोहर छाँव
शीतल बाहें

धरा भभकी
दे शीतल थपकी
गुलमोहर

छतरी घनी
हरी और लाल सी
हरे वो गर्मी

हँसते फूल
गुलमोहर कहे
कहाँ है गर्मी

पथिक हारा
गुलमोहर तले
जीवनदान

गुलमोहर
दे पाठ जीवन का
शीतल बनो

लाल लाल सी
पाँत लगी अनन्त
गुलमोहर

बरसे रवि
ठंडी छाँव निश्चल
गुलमोहर

छलके लाली
छटा भई निराली
शीतल छाँव

धूल गुबार
समेटे हो निस्वार्थ
गुलमोहर

फूल लाल से
हरी पत्तियाँ सजीं
लजाए धरा

छींटे हैं लाल
रंग गया है मन
गुलमोहर

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics