अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में अरविंद चौहान की रचनाएँ

नई रचनाएँ
गुलमोहर हाइकु

कविताओं में
ओ मेरी प्यारी वादी
याद आते हैं वे खेत और खलिहान
यों मिली खुशी
शाहजहाँ को फिर न लेना पड़े जन्म

 

याद आते हैं वे खेत और खलिहान

याद आते हैं वे खेत और खलिहान
लहलहाती सुनहरी बालियाँ मस्त पवन में
वह सरसराहट वह चहचहाहट दूर गगन में
मुस्कुराती सुनहरी धूप धरा के आँगन में।

याद आते हैं वे खेत और खलिहान
गेहूँ काटती बालाएँ चटकीले परिधानों में
गूँजती हँसी चहुँ ओर आसमानों में
बिखेरती रसीली फुहार मीठे गानों में।

याद आते हैं वे खेत और खलिहान
अठखेलियाँ बचपन की बौराए आमों में
अल्हड़ मस्ती झूमती बहती तरंगो में
कोयल की मीठी गूँज मस्त बयारों में।

याद आते हैं वे खेत और खलिहान
ढलती शाम लौटते पाखी नीड़ों में
जुगनुओं की चमक तारे परोसे थालों में
थकते कदम लौटें घरों के उजियारों में।

9 सितंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics