प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१७. ३. २०१४

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
कुण्डलिया । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

1
नभ तक उड़े गुलाल
1

 १११११

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नभ तक उड़े गुलाल सजीली मथुरा में
वासंती ब्रज धाम छबीली मथुरा में


हुरियारों की भीड़ मचे जब
सबके माथे पाग सजे जब
झर झर बरसे रंग केसरी
पैरों में पाजेब बजे जब

कहीं लाठियाँ हाथ कहीं पर
ग्वाले ताने ढाल
रंगीली मथुरा में


गली गली में फाग टोलियाँ
गाली रसिया रार झिड़कियाँ
सूरदास के रचे पदों को
डूब गा रही गान गोपियाँ

बरसे मधुर धमार रात भर
भीगें ब्रज के ग्वाल
सुरीली मथुरा में

बरसाना नंदगाँव गोवर्धन
किसको भूल सके वृंदावन
जहाँ बहें दधि दूध की नदियाँ
जहाँ बिलोएँ सखियाँ माखन

छप्पन भोग छकें मनमोहन
बँटें प्रसाद के थाल
रसीली मथुरा में

-पूर्णिमा वर्मन

इस सप्ताह

गीतों में-

bullet

कृष्णनंदन मौर्य

bullet

जगदीश पंकज

bullet

पद्मा मिश्रा

bullet

पूर्णिमा वर्मन

bullet

मुन्नी शर्मा

bullet

मेघ सिंह मेघ

bullet

राकेश खंडेलवाल

bullet

रामशंकर वर्मा

bullet

शशि पुरवार

bullet

सीमा अग्रवाल

दोहों में-

bullet

ओमप्रकाश नौटियाल

bullet

ज्योतिर्मयी पंत

bullet

ज्योत्सना शर्मा

bullet

देवमणि पांडेय

bullet

मंजुल भटनागर

bullet

शशि पाधा

छंदमुक्त में-

bullet

निर्मल गुप्त

bullet

परमेश्वर फुँकवाल

bullet

मीना चोपड़ा

bullet

राहुल देव

bullet

सरस्वती माथुर

अंजुमन में-

bullet

कल्पना रामानी

bullet

राज सक्सेना

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

कहमुकरी में-

bullet

पीयूष द्विवेदी भारत, राजेश कुमारी, सुनील कुमार झा, रश्मि प्रभा की कहमुकरियाँ

कुंडलिया में

bullet

डॉ. प्रदीप शुक्ल

काव्य संगम में-

bullet

राजेन्द्र स्वर्णकार के राजस्थानी दोहे भावार्थ सहित

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी
   
 

१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०

website metrics