अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में लक्ष्मी शंकर वाजपेयी की रचनाएँ

नयी रचनाएँ-
आदमी के साथ
चाँद पूनम का
दर्द से दामन
भूली यादों
पगडंडियाँ बनाएँगे

हाइकु में-
बारह हाइकु

अंजुमन में-
अपने ही हाथों में
एक कमरे में
खूब नारे उछाले गए
टूटते लोगों को
वो दर्द वो बदहाली
पूछा था रात

 

आदमी के साथ

पहले ही लाख डर हैं हरेक आदमी के साथ।
उसपे भी मौत जोड़ी गई ज़िंदगी के साथ।।

ज़्यादा चमक में लोगों ने देखा न हो मगर।
हैं खूब अँधेरे भी नई रोशनी के साथ।।

मुमकिन नहीं कि सबके हमेशा खुशी मिले।
होते हैं धूप-छाँव-से ग़म भी खुशी के साथ।।

उसकी चिता पे जिस्म ही, उसका नहीं जला।
खुशियाँ भी घर की राख हुई थीं उसी के साथ।।

सदियों की ले थकन भी निरंतर सफ़र में ही
रहने को रहे लाख भँवर भी नदी के साथ।।

इक हादसे में कैसे नशेमन उजड़ गए
देखा था सब शजर ने बड़ी बेबसी के साथ।।

9 मई 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।