अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में लक्ष्मी शंकर वाजपेयी की रचनाएँ

नयी रचनाएँ-
आदमी के साथ
चाँद पूनम का
दर्द से दामन
भूली यादों
पगडंडियाँ बनाएँगे

हाइकु में-
बारह हाइकु

अंजुमन में-
अपने ही हाथों में
एक कमरे में
खूब नारे उछाले गए
टूटते लोगों को
वो दर्द वो बदहाली
पूछा था रात

 

पूछा था रात

पूछा था रात मैंने, ये पागल चकोर से
पैग़ाम कोई आया है, चंदा की ओर से।

बरसों हुए मिला था, अचानक कभी कहीं
अब तक बँधा हुआ है, जो यादों की डोर से।

मुझको तो सिर्फ़ उसकी खामोशी का था पता
हैरां हूँ पास आ के, समंदर के शोर से।

मैं चौंकता हूँ, जब भी नज़र आए हैं कोई
इस दौर में भी, हँसते हुए ज़ोर-ज़ोर से।

ये क्या हुआ है, उम्र के अंतिम पड़ाव पर
माज़ी को देखता हूँ मैं, बचपन के छोर से।

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।