अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में लक्ष्मी शंकर वाजपेयी की रचनाएँ

नयी रचनाएँ-
आदमी के साथ
चाँद पूनम का
दर्द से दामन
भूली यादों
पगडंडियाँ बनाएँगे

हाइकु में-
बारह हाइकु

अंजुमन में-
अपने ही हाथों में
एक कमरे में
खूब नारे उछाले गए
टूटते लोगों को
वो दर्द वो बदहाली
पूछा था रात

 

बारह हाइकु

आठों पहर
दौड़े बदहवास
महानगर

जनतंत्र में
बचा तंत्र ही तंत्र
खो गए जन

सबसे खुश
वो जो नहीं जानता
खुशियाँ क्या हैं

परिचित हूँ
जीवन के अंत से
किंतु जिऊँगा

उत्सव है यह
जीवन काटो नहीं
जीवन जियो

संभावनाएँ
जैसे बीज में बंद
विशाल वृक्ष

सब पराए
फिर भी है ये भ्रम
सब अपने

सपना सही
जी तो लिए ही कुछ
खुशी के पल

की बग़ावत
नीव के पत्थरों ने
ढहे महल

विजेता है वो
जिसने बाज़ी नहीं
दिल जीता है

चुने भेड़ों ने
वोट के माध्यम से
स्वयं शिकारी

क्या पा लिया था
ये तब जाना, जब
उसे खो दिया

16 अप्रैल 2006

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।