अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में ॉ. कृष्ण कन्हैया की रचनाएँ -

कविताओं में-
खाई
उम्दा
रेशमी कीड़ा
रात
वस्त्र
सामीप्य
वैमनस्य

 

खाई

अपने वजूद की मिट्टी खोदकर
समतल आधार में सेंध लगाकर
धरती ने उगाई है
ऊँचाई का पेड़
जिसकी पीठ पर बैठकर
विस्मय से नीचे झाँककर
अपनी छाती पर बसी दुनिया को
छोटी कह सके।

पर वास्तविकता इस परिधि से अलग है
क्योंकि इसी प्रयास ने
पहाड़ की चोटी पर बैठे
और विवेक को निरंतर नकारते
इसके अहंकार को-
समन्वय की मिट्टी हट जाने से
और एकाकीपन की खाई खुद जाने से
विचार के व्यापक धरती को
ऊसर सपाट चोटी से
बहुत दूर कर दिया है।

१८ फरवरी २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।