अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में शार्दूला की रचनाएँ

नई रचना
चार छोटी कविताएँ

कविताओं में
आराधना
चाहत के चिराग
तेरे पीछे माया
दोस्त
दोहे
बसंत आया
पारस
विदा की अगन
सूरज में गर्मी ना हो
हँसी 

  चार छोटी कविताएँ

स्वप्न

लाख समझाओ
मगर मन कब समझता है
मेरा हर स्वप्न तेरी राह
हो कर ही गुज़रता है।

ख़्वाब

ना ये प्यार है न दोस्ती
ये एक हसीन-सा ख़्वाब है।
तू कहे तो ज़िंदगी
मैं आँख अपनी खोल दूँ।।

हँस के ज़माना कह गया
तेरे पास अब क्या रह गया।
बोलो तो अनमोल तुमको
किस तराजू तोल दूँ।।

वादा

जो वादा तूने किया नहीं
मुझे उस पे क्यों कर यकीन था।
ये तेरे हुनर की हद थी या
मेरे जुनू का था वाकया।।

किरन

तू तो बादल है
चमक मेरी क्या छुपाएगा।
ढक भी लेगा तो
किनारे से जगमगाएगा।।

१२ मई २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics