उत्सव नव वर्ष का
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

२३. १२. २०१५

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
कुण्डलिया । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला । रचनाकारों से

नये साल का लाल सूर्य

 

111

नये साल का लाल सूर्य पूरब से झाँका
धरती ने आशाओं को
अम्बर में टाँका।

किरणों को मिल गया पड़ा कूड़े में सोना
ऐसी विमल उजास दिशाओं पर है टोना।
अश्वमेध के घोड़े रथ में जुते हुए हैं
अहंकार के विजय-चिह्न सब पुते हूए हैं।

झुठलाता हर मिथक चित्र
जन-गण ने आँका।

केसर की क्यारी में भी विश्वास जगा है
लगता है आनेवाला मधुमास भला है।
दिन तो वही पुराने हैं पर ठाट नया है
परिभाषाएँ रटी रटाईं पाठ नया है।

राजा-रानी के किस्से का
नायक बाँका।

जाना है स्वर्णिम प्रकाश अंतिम कोने तक
जगना है दिन-रात अभी सपने बोने तक।
दस्तक देती प्रात हिली साँकल पल्ले की
कट जायेगी पंचायत अब रमझल्ले की।

सात रंग का धनुष हुआ
आँचल अब माँ का।

- उमा प्रसाद लोधी
उत्सव नव वर्ष का

गीतों में-

bullet

अश्विनीकुमार विष्णु

bullet

आकुल

bullet

उमाप्रसाद लोधी

bullet

पद्मा मिश्रा

दोहों में-

bullet

ज्योतिर्मयी पंत

bullet

रघुविन्द्र यादव

अंजुमन में-

bullet

कल्पना रामानी

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

छंदमुक्त में-

bullet

अमृता प्रीतम
 


प्रिय मित्रो, १५ दिसंबर से १४ जनवरी तक हम नव वर्ष का उत्सव मनाएँगे
हर रोज नव वर्ष की
एक नयी रचना के साथ
यहाँ आएँगे।

पाठकों का स्वागत है रोज यहाँ आएँ
रचना को पढ़ें और अपनी प्रतिक्रिया को नीचे दिये बक्से में दर्ज कर जाएँ

नवल हर्ष नवल वर्ष कविता में गाना है
सूचित हो कवियों को उत्सव में आना है
देर नहीं करना है अपनी रचनाओं को ऊपर दिये पते पर ईमेल करना है
या फिर करवाना है

- टीम अनुभूति

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

Google
Loading
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी