प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

६. ८. २०१२

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
भक्ति सागर । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

भाई बहन

 

तू चिंगारी बनकर उड़ री
जाग-जाग मैं ज्वाल बनूँ
    तू बन जा हहराती गंगा
    मैं झेलम बेहाल बनूँ
1
आज बसन्ती चोला तेरा
मैं भी सज लूँ लाल बनूँ
    तू भगिनी बन क्रान्ति कराली
    मैं भाई विकराल बनूँ
1
यहाँ न कोई राधारानी
वृन्दावन बंशीवाला
    तू आँगन की ज्योति बहन री
    मैं घर का पहरे वाला
1
बहन प्रेम का पुतला हूँ मैं
तू ममता की गोद बनी
    मेरा जीवन क्रीडा-कौतुक
    तू प्रत्यक्ष प्रमोद भरी
1
मैं भाई फूलों में भूला
मेरी बहन विनोद बनी
    भाई-की-गति-मति-भगिनी-की
    दोनों मंगल-मोद बनी
1
यह अपराध कलंक सुशीले
सारे फूल जला देना
    जननी की जंजीर बज रही
    चल तबियत बहला देना

भाई एक लहर बन आया
बहन नदी की धारा है
    संगम है गंगा उमड़ी है
    डूबा कूल-किनारा है
1
यह उन्माद बहन को अपना
भाई एक सहारा है
    यह अलमस्ती एक बहन ही
    भाई का ध्रुवतारा है
1
पागल घड़ी बहन-भाई है
वह आजाद तराना है
    मुसीबतों से बलिदानों से
    पत्थर को समझाना है
1
- गोपाल सिंह नेपाली

इस सप्ताह
रक्षाबंधन के अवसर पर

गीतों में-

bullet

गोपाल सिंह नेपाली

bullet

अंकिता जैन

bullet

अरुणा सक्सेना

bullet

डॉ.रूपचंद्र शास्त्री मयंक

bullet

रेखा खन्ना

bullet

सतीश मापतपुरी

bullet

सुनील जोगी

छंदमुक्त में-

bullet

दिव्यांशु शर्मा

bullet

दीपक भारतदीप

bullet

परमेश्वर फुँकवाल

दोहों में-

bullet

रमेशचंद्र आरसी

bullet

श्यामल सुमन

bullet

शशिकांत गीते

कुंडलियों में-

bullet

कल्पना रामानी

bullet

ज्योत्सना शर्मा

bullet

त्रिलोक सिंह ठकुरेला

अंजुमन में-

bullet

अजहर हाशमी

bullet

कविता किरन

छोटी कविताओं में-

bullet

शरद जायसवाल, अनिल कुमार मिश्र, अश्विनी कुमार विष्णु, अंबरीष श्रीवास्तव

पिछले सप्ताह
३० जुलाई २०१२ के अंक में

गीतों में- कल्पना रामानी, अवनीश सिंह चौहान, अनिल कुमार वर्मा, अश्विनी कुमार विष्णु, कमलेश कुमार दीवान, डॉ. जगदीश व्योम, निर्मला जोशी, पूर्णिमा वर्मन, बीनू भटनागर, महेन्द्र भटनागर, राजा अवस्थी, शशिकांत गीते, संध्या सिंह दोहों में- अश्वनि शर्मा, अशोक रक्ताले, ज्योत्सना शर्मा, ज्योतिर्मयी पंत, मीना अग्रवाल, राजेश कुमार झा, रामशंकर वर्मा, शरद तैलंग छंदमुक्त में- उर्मिला शुक्ला, नरेश सक्सेना, भोलानाथ त्यागी, पूर्णिमा वत्स, मनजीत ठाकुर, लक्ष्मी दत्त तरुण अंजुमन में- अजय अज्ञात, प्रमोद लाल, रमेशचंद्र आरसी, श्यमाल सुमन, सिया सचदेव कुंडलिया में- प्रभु दयाल, त्रिलोक सिंह ठकुरेला हाइकु में- सुशीला शिवराण, डॉ. सरस्वती माथुर, घनाक्षरी में- सीमा अग्रवाल

अन्य पुराने अंक

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग : दीपिका जोशी

 
 
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०