अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथ
दोहे पुराने अंकसंकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

अनुभूति में मनोहर विजय की रचनाएँ-

अंजुमन में-
असूलों से बगावत
जब फकीरों पे ध्यान
दहशत की मंजिल
नाम दिल पर
फिर वही दर्द

 

असूलों से बगावत

असूलों से बगावत कर रहा हूँ
मुखालिफ से मुहब्बत कर रहा हूँ

मुझे मालूम है अंजाम फिर भी
तेरी तुझसे शिकायत कर रहा हूँ

मुहब्बत में शिकस्तें खाते-खाते
मैं औरों को नसीहत कर रहा हूँ

हज़ारों दाँव आते हैं मुझे भी
अभी तो मैं शराफत कर रहा हूँ

झुकाकर अपना सर ख़ंजर के आगे
मैं का़तिल पर इनायत कर रहा हूँ

मुझे भी आ गया जीना ‘विजय’ अब
सियासत से सियासत कर रहा हूँ

३० फरवरी २०१२

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter