अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथ
दोहे पुराने अंकसंकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

अनुभूति में मनोहर विजय की रचनाएँ-

अंजुमन में-
असूलों से बगावत
जब फकीरों पे ध्यान
दहशत की मंजिल
नाम दिल पर
फिर वही दर्द

 

नाम दिल पर

नाम दिल पर इक लिखा-सा रह गया
ज़ख़म कोई बस हरा-सा रह गया

दोस्तों में तज़करा-सा रह गया
दर्द मेरा अनसुना-सा रह गया

वो चुराकर ले गये ताबीर भी
ख़्वाब आँख़ों में सजा-सा रह गया

कौन था वो बेबसी के हाथ में
कौन मुझमें ख़ौलता-सा रह गया

इक सदा को अनसुना करते रहे
कौन हम में बोलता-सा रह गया

किस कदर डर था हवाओं का उसे
रात भर दीपक बुझा-सा रह गया

पार करने को समन्दर इश्क के
हाथ में कच्चा घड़ा-सा रह गया

बेबसी में मैं सरे-साहिल ‘विजय’
रक़्स-ए-मौजाँ देख़ता-सा रह गया

३० फरवरी २०१२

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter