अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में मनोहर विजय की रचनाएँ-

नयी रचनाओं में-
आईना

इक नया ज़ख़्म
दर्द-ए-दिल का सिलसिला भी दे गया
नीयत-ए-बागवाँ समझते हैं

अंजुमन में-
असूलों से बगावत
जब फकीरों पे ध्यान
दहशत की मंजिल
नाम दिल पर
फिर वही दर्द

 

नीयते बागवाँ समझते हैं

नीयत-ए-बागवाँ समझते हैं
क्यों जला गुलिस्ताँ समझते हैं

वक़्त की हर ज़ुबाँ समझते हैं
हम सभी शोख़ियाँ समझते हैं

फूल-सा चेहरा ज़ुल्फ़ है ख़ुशबू
हम उसे गुलिस्ताँ समझते हैं

चोट खाकर ही दिल पर अकसर लोग
दर्द की दास्ताँ समझते हैं

और कुछ भी नही फ़क़त हम तो
प्यार को इम्तिहाँ समझते हैं

वो ख़ुशी के नशे में डूबे हैं
दर्द मेरा कहाँ समझते हैं

बूटा-बूटा उदास है कब से
अहल-ए-गुलशन कहाँ समझते है

खेलते हैं ‘विजय’ ग़मों से जो
हादिसों की ज़ुबाँ समझते हैं

१४ अप्रैल २०१४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter