पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१५. ६. २०१६

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति
कुण्डलिया हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला रचनाकारों से

ये सिरस के फूल

 

111

चिलचिलाती धूप में भी हँस रहे हैं
ये सिरस के फूल वन, उपवन, विजन में

लू -लपट को
चूमकर, तनकर चुनौती
दे रहे हैं ये हवा की
साजिशों को
ये किसी देवत्व के
चारण नहीं, बस
गा रहे मौसम समर्थित
बारिशों को

ताप के अभिशाप को तन पर लपेटे
ये सिरस के फूल संयत आचरण में

किस तरह
विपरीतता की क्रूरता में
जिए कोई मौन रह
वनवासियों सा
चूम कर अंगार ,भी
पर्यावरण के
किस तरह जीवन जिए
सन्यासियों सा

दृश्य हैं, दृष्टांत बनकर जिजीविषा के
ये सिरस के फूल बरसी हर अगन में

हैं सदा संघर्ष के
साथी विलक्षण
बिन किसी हुंकार के
अवमानना के
झेल कर अस्तित्व पर
सारी विषमता
कर रहे संवाद
पीड़ित यातना के

हैं नहीं पूजित प्रथाओं में कहीं, पर
ये सिरस के फूल पुजते किन्तु मन में

- जगदीश पंकज

इस पखवारे
शिरीष विशेषांक में

गीतों में-

bullet

अखिल बंसल

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

आभा खरे

bullet

आभा सक्सेना

bullet

उमा प्रसाद लोधी

bullet

ऋता शेखर मधु

bullet

कल्पना मनोरमा

bullet

कुमार गौरव अजीतेन्दु

bullet

कृष्ण कुमार तिवारी

bullet

कृष्ण भारतीय

bullet

जगदीश पंकज

bullet

निर्मल शुक्ल

bullet

प्रदीप शुक्ला

bullet

बसंत कुमार शर्मा

bullet

भावना तिवारी

bullet

मधु प्रधान

bullet

रविशंकर मिश्र रवि

bullet

राजेन्द्र वर्मा

bullet

रामशंकर वर्मा

bullet

रामेश्वर प्रसाद सारस्वत

bullet

रावेंद्रकुमार रवि

bullet

शशि पाधा

bullet

शीला पांडे

bullet

शुभम श्रीवास्तव ओम

bullet

संजीव वर्मा सलिल

bullet

सीमा अग्रवाल

bullet

सुरेश पांडा

bullet

सौरभ पांडेय

bullet

-

अंजुमन में-

bullet

कल्पना रामानी

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

bullet

सोनरूपा विशाल

bullet

क्षिप्रा शिल्पी

छंदमुक्त में-

bullet

उर्मिला शुक्ल

bullet

परमेश्वर फुँकवाल

bullet

मीनाक्षी धन्वंतरि

bullet

शैलेष गुप्त वीर

bullet

सरस्वती माथुर

bullet

छंदों में-

bullet

ओमप्रकाश नौटियाल

bullet

परमजीत रीत

bullet

शशि पुरवार

bullet

ज्योतिर्मयी पंत

bullet

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

Google
Loading
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी