अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथ
दोहे पुराने अंकसंकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

अनुभूति में चंद्रभान भारद्वाज की रचनाएँ -

नई रचनाएँ-
कोई नहीं दिखता
गगन का क्या करें
जब कहीं दिलबर नहीं होता
नाज है तो है
मान बैठे है

अंजुमन में-
अधर में हैं हज़ारों प्रश्न
आदमी की सिर्फ इतनी
उतर कर चाँद
कदम भटके
कागज पर भाईचारे
गहन गंभीर
तालाब में दादुर
दुखों की भीड़ में
पीर अपनी लिखी
रात दिन डरती हुई-सी

रूप को शृंगार
सत्य की ख़ातिर
सिमट कर आज बाहों में

संकलन में- होली पर

  उतर कर चाँद

उतर कर चाँद पूनम का खड़ा डलझील में जैसे
कुँआरा रूप लगता इक दिया कन्दील में जैसे।

ठहर जातीं उलझ कर ये निगाहें इस तरह अक्सर,
फँसा हो छोर आँचल का पटे की कील में जैसे।

सलोना रूप निखरा डूब कर कुछ प्यार में ऐसे,
चमक जाती सफ़ेदी और ज़्यादा नील में जैसे।

अचानक ज़िन्दगी में बढ़ गईं सरगर्मियाँ इतनी,
चला आया बड़ा हाकिम किसी तहसील में जैसे।

हँसे कुछ देर तक हम आँसुओं के दौर से पहले,
उछल कर एक पत्थर डूब जाए झील में जैसे।

उभर आए अचानक हादसे खामोश आँखों में,
लिखे हों साफ़ सब मुद्दे किसी तफसील में जैसे।

हुआ अहसास ऐसा बादलों में चाँद छिपने पर,
अकेलापन बिखर जाए हज़ारों मील में जैसे।

चुराकर वक्त से दो पल पुरानी याद दुहरा ली,
मना ली हो दिवाली एक मुट्ठी खील में जैसे।

बने हैं दृश्य सारे पुतलियों पर इस करीने से,
कि 'भारद्वाज' उतरे कैमरे की रील में जैसे।

२५ मई २००९

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter