अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में प्राण शर्मा की रचनाएँ

नई रचनाएँ—
कितनी हैरानी

घर पहुँचने का रास्ता
छिटकती है चाँदनी

अंजुमन में—
उड़ते हैं हज़ारों आकाश में
गुनगुनी सी धूप
चेहरों पर हों
मुँडेरों पर बैठे कौओं
सुराही
हर एक को

  मुँडेरों पर बैठे कौओं

जबकि लोग किया करते हैं शंका ज्ञानी-ध्यानी पर
क्यों न बढ़ेगा रोष सभी में मूरख की अगवानी पर

कैसा था वो युग वो कैसी दुनिया थी, हैरान हूँ मैं
जबकि रचे जाते थे किस्से केवल राजा-रानी पर

बालिग करता कोई गलती गुस्सा करना जायज़ था
कैसा गुस्सा मेरे भाई बच्चे की नादानी पर

शुक्र मना जो तेरे दुख में आँसू बहाने लोग आए
वरना हर कोई रोता है अपनी राम कहानी पर

मुँडेरों पर बैठे कौओ कौन सुनेगा तुम्हें यहाँ
दुनियावाले तो मरते हैं कोयल की मृदु बानी पर

'प्राण' जरूरत थी पानी की जब धरती पर सूखा था
उस पानी से क्या लेना जो पानी बरसा पानी पर

 २४ सितंबर २००३

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।