अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में डॉ. सुरेन्द्र भूटानी की रचनाएँ

नई रचनाएँ-
बारह रुबाइयाँ
खेल
विरोध

नज़्मों में-
अनोखे तूफ़ान
आत्मविरोध
इब्तिदा
एक ज़िन्दगी तीन किरदार
एक हिस्सेदार से
ग़फलत
गीत
नई दोस्ती
नया संसार
नाकामयाबी
दोस्त से
प्रतिक्रिया
बेबसी
शख्सियत

  अनोखे तूफ़ान

आँसू आए तो थे आँखों में मेरी
मगर आरिजों पै ढल न सके इक पल
शायद जज़्बात का तूफ़ान इतना तेज़ न था

ज़िंदगी की उदास शामों के साये
इक उम्र साथ रह कर सपोश हो गए
शायद हालात का तूफ़ान इतना तेज़ न था
बरबादियों ने यहाँ शिरकत तो की थी
लेकिन अजनबियों की तरह चली गईं

शायद मुलाक़ात का तूफ़ान इतना तेज़ न था
हर पल मुखाबिर होता चला गया
मगर मेरे पास हो कोई राज़ था ही नहीं
शायद नदामात का तूफ़ान इतना तेज़ न था
इंसाफ़ की किरनें मुब्तिला रही मुझ में
पर दुनिया कहीं और ढूँढ़ती रही खुद को
शायद खिलाफ़ात का तुफ़ान इतना तेज़ न था

७ अप्रैल २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है