अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में डॉ. सुरेन्द्र भूटानी की रचनाएँ

नई कविताएँ-
अनोखे तूफ़ान
एक हिस्सेदार से
नई दोस्ती
बेबसी

नज़्मों में-
आत्मविरोध
इब्तिदा
एक ज़िन्दगी तीन किरदार
ग़फलत
गीत
नया संसार
नाकामयाबी
दोस्त से
प्रतिक्रिया
शख्सियत

  बेबसी

मुद्दतों से इक आँसू छिपा रखा था
आज वो भी बह गया है किसी बात पे
आँसू कोई अनमोल तो न था फिर भी
कुछ न कुछ कह गया है हालात पे
याददाश्त के लम्हे काफी थे चुप रहने को
तर्ज़े-बयानी चुप न सकी, बेबस थी
यों ख़ामोशी ने अपना फ़र्ज़ निभाया था
ज़िंदगानी ज़्यादा कह न सकी, बेबस थी
काश! बेपर्दा करता अपने दिल को कभी
शायद कोई सकून की रिश्ता बन ही जाता
उम्र की बेहिसाबी का अब क्या करना
जो गर कहना होता वो सुन ही जाता

खूने तमन्ना देख तू अपनी नाइंसाफ़ी
इंकलाब का कोई इमकाँ नहीं हैं
सदियों से प्यासी, बेग़ैरत धरती पे
सिर ढ़कने का कोई आस्माँ नहीं है

७ अप्रैल २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics