अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में डॉ. सुरेन्द्र भूटानी की रचनाएँ

नई कविताएँ-
अनोखे तूफ़ान
एक हिस्सेदार से
नई दोस्ती
बेबसी

नज़्मों में-
आत्मविरोध
इब्तिदा
एक ज़िन्दगी तीन किरदार
ग़फलत
गीत
नया संसार
नाकामयाबी
दोस्त से
प्रतिक्रिया
शख्सियत

  इब्तिदा

अल्फ़ाज़ से दुल्हन तो नहीं सजती
चंद फूलों की भी तो ज़रूरत है।
चाहो तो कहीं से उधार ले आओ
बुतों से ये दुनिया नहीं बनती
ज़रूरत है तो अब अरमानों की
चाहो तो किसी बाज़ारे-दिल से उठा लाओ

नींद की ग़फलत गई, अपना भरम गया
वो चमकती हुई आँखें अब बेदार हैं
उन आँखों से
रूदादे-कैफ़े दो-जहाँ पढ़ लेंगे
ज़रा सबके-वफ़ा की किताब तो खोलो
हम तैयार हैं
ख्य़ाले-नागहानी का कौन सानी है?
इख्ल़ास के जज़ीरें हों
या
बेअमाँ दायरों में दायरे हों
वक़्त कहीं छुपा है किसी के आगोश में
आओ हमआहंग होकर हम तुम
इक इब्तिदा कर लें
शायद इक फ़िज़ा बन जाए
फिर से इश्क में जीने की

२४ मार्च २००६

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics