अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में डॉ. सुरेन्द्र भूटानी की रचनाएँ

नई कविताएँ-
अनोखे तूफ़ान
एक हिस्सेदार से
नई दोस्ती
बेबसी

नज़्मों में-
आत्मविरोध
इब्तिदा
एक ज़िन्दगी तीन किरदार
ग़फलत
गीत
नया संसार
नाकामयाबी
दोस्त से
प्रतिक्रिया
शख्सियत

  नई दोस्ती

फ़नकार का क्या हुस्ने-जाँ हो सकता है
इक मुसलसल-सी चुभन
दिल में लगी रहती है
अदीब की मौत के बाद
इक नई शुरुआत हो जाती है दोस्ती की
अब उसके जज़्बात टकराते नहीं मुझसे
अब उसके ख्यालात रुलाते नहीं मुझे
अब उसका फ़न अजीम है
अब उसकी तख्लीकात शरीके-सफ़र है मेरी

इक नया मौका है उसको जानने का
इक नई सीरत उभरती है उसकी
तो सीरत दिलफ़रेब भी है रश्के जहाँ की
जहाँ तास्सुरात को परवाज़ मिलती है
बेपरवाह हो कर आस्मानों की छूने की
इक नया सरूर पैदा होता रहता है उसके हरूफ़ से
वो अब तो हमप्याला नहीं है
लेकिन कभी हमख्याल तो था
यही बहुत है उसकी कद्र बनाए रखने को
वो अब नया दोस्त है
जो कभी दुश्मन बन नहीं सकता

७ अप्रैल २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics