अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में डॉ. सुरेन्द्र भूटानी की रचनाएँ

नई रचनाएँ-
बारह रुबाइयाँ
खेल
विरोध

नज़्मों में-
अनोखे तूफ़ान
आत्मविरोध
इब्तिदा
एक ज़िन्दगी तीन किरदार
एक हिस्सेदार से
ग़फलत
गीत
नई दोस्ती
नया संसार
नाकामयाबी
दोस्त से
प्रतिक्रिया
बेबसी
शख्सियत

  विरोध

मैं अपने देश के क्रांतिकारियों के विरुद्ध हूँ
जो एक मुट्ठी अनाज के लिए
बच्चों के खिलाफ़ में एक बच्चे के हाथ में
हथगोले थमा देते हैं

मैं अपनी बहिन के विरुद्ध हूँ
जो बंदूक की नाली को अपनी बाँह समझकर
सब का विरोध करती है
अब एक मसीहा और क्या कर सकता है।
जब लोगों की आँखें
घुसपैठियों के गिरोह को पाने के लिए विवश हों
मैं बच्चों को अल्पायु में अभिनेता नहीं देखना चाहता
मेरा विरोध उन वृक्षों से है
जो बारूद के फूल महकाते हैं
उन शाखों से है
उन गुलाब की पंखुड़ियों से है
जो खंदकों में निरंतर बदल रही है
और सबसे है विरोध
बावजूद इसके यह आग मेरे दोस्तों को जला रही है
मेरा दिल, मेरे वतन बता
मैं इस कविता को कैसे बंदूक बनने से रोक दूँ
यह विरोध है या विरोधाभास?

२९ सितंबर २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है