अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में डॉ. सुरेन्द्र भूटानी की रचनाएँ

नई कविताएँ-
अनोखे तूफ़ान
एक हिस्सेदार से
नई दोस्ती
बेबसी

नज़्मों में-
आत्मविरोध
इब्तिदा
एक ज़िन्दगी तीन किरदार
ग़फलत
गीत
नया संसार
नाकामयाबी
दोस्त से
प्रतिक्रिया
शख्सियत

  गीत

लजाती आवे गोरी रे

सपने हज़ार लिए
आँचल में प्यार लिए
मिलन की बाँधे डोरी रे

सरगमी रात का नया गीत है
पायलों से बजता जीवन संगीत है
प्यार की पोथी अभी तो है कोरी रे

नयनों की ओस में खिलता गुलाब है
धड़कनों में मिलता अपना जवाब है
जीवन में आया कोई चोरी चोरी रे

मधुबन की कल्पना का नया शृंगार है
साँसों से महकता अजब यह संसार है
मंद-मंद मुस्कान और माथे पे त्योरी रे

रात ही रात में घर इक बसता गया
अजनबी मन में सब कुछ रमता गया
सोलह बरस बीते रही न अब छोरी रे

९ जून २००६

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics